फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Farmer put on fire for burning stubble

पराली जलाई तो पुलिस ने हवालात में किया बंद

Sat, 28 Nov 2020 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Farmer put on fire for burning stubble
रुड़की। ग्रामीण के घर के बाहर पराली जलाने वाले पर पुलिस ने एक किसान को हिरासत में लेकर हवालात में बंद कर दिया। बाद में दोनों पक्षों के लोग कोतवाली पहुंचे। यहां दोनों की आपस में सुलह होने पर पुलिस ने किसान को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

दरअसल, हाल ही में एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) ने बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए देशभर में पराली जलाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद पश्चिमी यूपी सहित देश के कई राज्यों में पराली जलाने पर किसानों पर मुकदमे भी दर्ज किए गए। अब रुड़की में भी पहली बार इस तरह का मामला सामने आया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव बेलड़ा निवासी संदीप रोड़ के घर के बाहर एक किसान कई दिन से पराली जला रहा था। पराली से संदीप के घर में पूरा धुआं घुस रहा था। उन्होंने कई बार किसान को समझाने का प्रयास किया, लेकिन इसके बाद भी वह नहीं माना और पराली जलाता रहा। इस पर संदीप ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने किसान को कोतवाली बुलाया और उसे पराली नहीं जलाने की चेतावनी दी, लेकिन किसान पराली जलाता रहा। इस पर शनिवार को पुलिस किसान के घर पहुंची और उसे पकड़कर हवालात में बंद कर दिया। बाद में किसान और शिकायतकर्ता पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे। यहां किसान के माफी मांगने पर दोनों पक्षों में सुलह हो गई। एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि पराली जलाने वाले को चेतावनी देकर छोड़ दिया है। दोबारा पराली जलाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed