फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Farmer died due to excess weight on his chest

Roorkee News: छाती पर ज्यादा वजन पड़ने से हुई थी किसान की मौत

Sat, 02 Dec 2023 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Farmer died due to excess weight on his chest
I
विज्ञापन

IIपोस्टमार्टम रिपोर्ट में पसलियां टूटने का हुआ खुलासा, 29 नवंबर को खेत में मिला था शव
I
I
I
Iखेत में संदिग्ध हालात में मृत मिले किसान के मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसान की मौत की वजह शरीर पर अत्यधिक वजन पड़ना बताया गया है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
I
I
I
Iमंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित लिब्बरहेड़ी गांव निवासी किसान पोपिंदर का शव 20 नवंबर की सुबह खेत में ट्रैक्टर के पहिये के नीचे संदिग्ध हालात में मिला था। उस दौरान पास के खेत में काम करने वाले किसानों ने एक व्यक्ति के भागने की बात पुलिस को बताई थी। साथ ही परिजनों ने भी हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। साथ ही किसान की मौत हादसा है या हत्या इसकी जांच कर रही थी।
विज्ञापन

I
Iकोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर अत्यधिक वजन पड़ने से पसलियां और फेफड़े क्षतिग्रस्त होने की बात कही गई है। इसी के चलते मौत होना भी बताया गया है। वहीं, परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर भी गहनता से जांच कर रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed