{"_id":"681defa8aff01be41a06fdba","slug":"farm-owner-caught-young-man-stealing-motor-car-roorkee-news-c-5-1-drn1027-685052-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: मोटर चोरी कर रहे युवक को खेत स्वामी ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: मोटर चोरी कर रहे युवक को खेत स्वामी ने पकड़ा
विज्ञापन
खेत से मोटर चोरी करने की कोशिश कर रहे युवक को खेत स्वामी ने पकड़ लिया लेकिन आरोपी मौके से भाग निकला। शिकायत पर आरोपी और उसके साथियों ने खेत स्वामी से मारपीट कर दी।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के सीधडू गांव निवासी सत्यपाल सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उनकी गांव में कृषि भूमि है। यहां सिंचाई के लिए लगाए गए ट्यूबवेल पर उन्होंने कमरा बनाया हुआ है। 7 मई की शाम को वह अपने खेत में गए थे। यहां उन्हें ट्यूबवेल के कमरे का ताला टूटा मिला। सत्यपाल सिंह के अनुसार, उन्होंने भीतर झांका तो गांव का ही आरोपी फारुख ट्यूबवेल में लगी मोटर खोलकर चोरी का प्रयास कर रहा था।
उन्होंने उसे पकड़ा तो वह उन्हें धक्का देकर भाग निकला। इसपर वह अपने परिजन के साथ आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे। वहां आरोपी के परिजन ने मायके फोन करके कुछ लोगों को बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने उनके और उनके परिजन के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि ग्रामीण की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।