{"_id":"417b73a5eaf253c5a2613818b382ec42","slug":"fallen-tree-on-the-boulevard-survived-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य मार्ग पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य मार्ग पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे बच्चे
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 03 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। शहर के बीचोबीच बोट क्लब चौराहे पर बुधवार की सुबह एक विशालकाय पेड़ की शाखा चरमराकर नीचे आ गई। गनीमत रही कि चलते ट्रैफिक के बावजूद कोई हादसा नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चंद सेकेंड के अंतर से एक स्कूली बच्चों से भरी वैन वहां से गुजरी थी। करीब आठ बजे हुए हादसे के बाद मार्ग पर तीन घंटे तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। 11 बजे के बाद पेड़ को मार्ग से हटाकर यातायात को सुचारु कराया गया।
विज्ञापन
बोट क्लब के पास एक विशाल पेड़ की शाखा बिना हवा और तूफान के ही जमीन पर आ गिरी। इससे पहले पेड़ की शाखा दरकने की आवाज से ही आसपास से गुजर रहे लोग सावधान हो गए थे, लेकिन इसी बीच स्कूली बच्चों से भरी एक वैन वहां से गुजरी। तभी देखते ही देखते पेड़ जमीन पर आ गया और मार्ग अवरुद्ध हो गया। इसके बाद वहां से गुजरने वाले चौपहिया वाहनों को बैरंग लौटना पड़ा और दूसरे मार्गों का सहारा लेना पड़ा। वहीं दुपहिया वाहन सवार बमुश्किल बची जगह-जगह से आ-जा रहे थे। स्कूल टाइमिंग होने के कारण यहां बार-बार जाम लगता रहा। लोगों को आवाजाही में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बाद में जेसीबी की मदद से भारी भरकम पेड़ को हटाकर यातायात सुचारु कराया गया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
पेड़ गिरने से टूटे तार, शहर की बत्ती गुल
रुड़की। बोट क्लब चौराहे पर सुबह पेड़ टूटने से एचटी लाइन और 33 केवि के तार टूट गए। इससे सिविल लाइंस सहित आधे शहर की बत्ती गुल हो गई। सुबह से दोपहर बाद तक आपूर्ति सुचारु नहीं होने से लोग पानी के लिए भी तरस गए। चार बजे के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
शहर और आसपास के क्षेत्रों में आए दिन लोग घंटों बिजली कटौती की मार झेल रहे हैं। कभी इमरजेंसी रोस्टिंग तो कभी मरम्मतीकरण के नाम पर बिजली कटौती की जा रही है। बुधवार की सुबह बोट क्लब के पास एक विशालकाय पेड़ ने ऊर्जा निगम की बत्ती गुल कर दी। तार टूटने से आधे शहर की बत्ती गुल हो गई। इससे 50 हजार से अधिक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह लाइट जाने से शहर में पानी की भी समस्या उत्पन्न हो गई। लोगों ने पेड़ गिरने से बिजली का तार टूटने की सूचना ऊर्जा निगम के अधिकारियों को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे ऊर्जा निगम कर्मियों ने घंटों मशक्कत के बाद करीब चार बजे बिजली आपूर्ति सुचारु की। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। ऊर्जा निगम के सहायक अभियंता राहुल चांदना का कहना है कि वोट क्लब के पास पेड़ गिरने से एचटी लाइन और 33 केवि के तार टूट गए थे, जिससे सोलानीपुरम और ब्रह्मपुर बिजली घर की आपूर्ति बाधित हो गई थी।
बीटीगंज में मरम्मतीकरण से आपूर्ति बाधित
शहर में सिविल लाइंस और आसपास के क्षेत्रों में जहां पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित रही, वहीं दूसरी ओर बीटीगंज और मालवीय चौक क्षेत्र में खंभे लगाने और केबिल डालने के कारण बिजली कटौती की गई। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता मनोज सती के अनुसार आवश्यक कार्यों के लिए क्षेत्र में 11 बजे से तीन बजे तक बिजली कटौती की गई थी।