{"_id":"6ac25353735d9f1c940dcc53","slug":"factory-raided-for-selling-adulterated-paneer-at-240kg-roorkee-news-c-37-1-rrk1008-161978-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: 240 रुपये किलो बेच रहा था मिलावटी पनीर, फैक्टरी पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: 240 रुपये किलो बेच रहा था मिलावटी पनीर, फैक्टरी पर छापा
विज्ञापन
दो क्विंटल सेमी प्रोसेस्ड पनीर और 20 किलो पामोलिन तेल नष्ट कराया
30 किलो मिल्क पाउडर सील, खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए रुद्रपुर भेजे
रुड़की। आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार रात भगवानपुर कस्बे के नन्हेड़ा अनंतपुर में मिलावटी पनीर बनाने की सूचना मिलने पर एक फैक्टरी में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम को मौके से करीब दो क्विंटल सेमी प्रोसेस्ड पनीर, 20 किलो पामोलिन ऑयल और 30 किलो मिल्क पाउडर बरामद किया। पूछताछ में फैक्टरी संचालक आजाद ने पामोलिन तेल और मिल्क पाउडर समेत अन्य सामग्री की मदद से पनीर तैयार किए जाने की बात कबूल की। बताया कि इस पनीर को बाजार में करीब 240 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा जाता था। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर मिले करीब दो क्विंटल सेमी प्रोसेस्ड पनीर और 20 किलो पामोलिन तेल को नष्ट कराया जबकि 30 किलो मिल्क पाउडर को सील कर दिया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा हरिद्वार) महिमानंद जोशी ने बताया कि यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और उपायुक्त गढ़वाल मंडल आरएस रावत के नेतृत्व में की गई। टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन, पवन कुमार, सतपाल सिंह, सुधीर कुमार, योगेंद्र सिंह, परीक्षित, सोनू पुरी, रोमा एवं निर्मल शामिल रहे।
टीम ने खुले पनीर, पामोलिन तेल और मिल्क पाउडर के नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। देर रात तक चली कार्रवाई से खाद्य पदार्थ तैयार करने और बेचने वालों में हड़कंप मचा रहा। विभाग के अनुसार आगामी त्योहारों को देखते हुए मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।