फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Extortion demanded in protest against fraud in the name of project

Roorkee News: प्रोजेेक्ट के नाम पर धोखाधड़ी के विरोध पर मांगी रंगदारी

Thu, 30 Nov 2023 11:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Extortion demanded in protest against fraud in the name of project
I
विज्ञापन

IIदो साझेदारों ने मालिक को प्लांट में बंधक बनाकर की मारपीट
I
I

I
Iप्लांट में तोड़फोड़ करने का भी आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
I
प्लांट के नाम पर धोखाधड़ी का विरोध करने पर मालिक से दो साझेदारों ने मारपीट कर बंधक बना लिया। आरोप है कि दोनों ने साथियों के साथ मिलकर प्लांट में तोड़फोड़ कर दी और पांच लाख की रंगदारी मांगी। उन्होंने गल्ले में पड़ी एक लाख की रकम उन्हें दे दी इसपर दोनों धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों साझेदार और अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।
I
I
I
Iसिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को अभिषेक कुमार निवासी कस्बा चांदपुर जिला बिजनौर ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने रुड़की के पास बेलड़ा गांव में मैटल प्राइवेट लिमिटेड के नाम से केमिकल प्लांट लगाया हुआ है। प्लांट के लिए बेलड़ा गांव निवासी अफजाल अहमद और सावेद अली ने एक प्रोजेक्ट के बारे में बताया था। दोनों ने प्रोजेक्ट में कितना खर्च आएगा इसकी भी जानकारी दी थी। इसके बाद प्रोजेक्ट में दोनों से 20-20 प्रतिशत की साझेदारी तय हुई।
विज्ञापन

I
Iआरोप है कि दोनों ने साझेदार बनकर प्लांट में प्रोजेक्ट के नाम पर हेराफेरी शुरू कर दी। उन्होंने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने मारपीट कर दी और दबाव बनाकर 6.20 लाख की कुछ रकम खाते में और कुछ नकद ले ली। आरोप है कि 21 नवंबर की शाम दोनों कई कारों से अपने साथियों के साथ प्लांट में आए और मारपीट करते हुए मशीनों में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iआरोप है कि उन्होंने मालिक को बंधक बनाकर पांच लाख की रंगदारी मांगी। इस पर उन्होंने प्लांट में रखी एक लाख की नकदी दे दी। आरोप है कि एक लाख रुपये लेकर दोनों साथी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अफजाल अहमद और सावेद अली व अन्य के खिलाफ रंगदारी मांगने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही दोनों की तलाश की जा रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article