{"_id":"62678e993efccf65132f53c5","slug":"environment-is-getting-worse-due-to-entry-of-outsiders-accountants-submitted-report-after-talking-to-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: बाहरी लोगों के प्रवेश से खराब हो रहा माहौल, लेखपालों ने ग्रामीणों से बात कर सौंपी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: बाहरी लोगों के प्रवेश से खराब हो रहा माहौल, लेखपालों ने ग्रामीणों से बात कर सौंपी रिपोर्ट
Tue, 26 Apr 2022 11:48 AM IST
सुशील कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: सुशील कुमार
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:48 AM IST
सार
राजस्व उपनिरीक्षक संदीप कुमार की ओर से एसडीएम बृजेश तिवारी को जांच रिपोर्ट सौंपी गई है। इसमें कहा गया है कि डाडा जलालपुर के बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों से वार्ता की गई।
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भगवानपुर और डाडा जलालपुर के राजस्व उपनिरीक्षक की ओर से गांव डाडा जलालपुर के ग्रामीणों से बातचीत के बाद प्रशासन को रिपोर्ट सौंपी गई है। इसमें कहा गया है कि गांव में बाहरी लोगों के प्रवेश से माहौल खराब हो रहा है। ग्रामीण नहीं चाहते हैं कि बाहरी लोग गांव में आकर अमन शांति के माहौल को खराब करें।
विज्ञापन
राजस्व उपनिरीक्षक संदीप कुमार की ओर से एसडीएम बृजेश तिवारी को जांच रिपोर्ट सौंपी गई है। इसमें कहा गया है कि डाडा जलालपुर के बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों से वार्ता की गई। इसमें उन्होंने बताया कि गांव के सभी लोग वर्षों से मिलजुलकर रह रहे हैं। आपस में किसी भी प्रकार का विवाद नहीं है। कुछ दिन पहले हनुमान जयंती के मौके पर झगड़ा हो गया था, लेकिन अब स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
भविष्य में भी ग्रामीण शांति चाहते हैं, लेकिन कुछ बाहरी लोग गांव में आकर शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रामीणों ने बाहरी लोगों के गांव में आने पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन