फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Enthusiasm: Had to order twice the dose of vaccine

उत्साह : दो बार मंगानी पड़ी वैक्सीन की डोज

Sun, 04 Jul 2021 11:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Enthusiasm: Had to order twice the dose of vaccine
रुड़की। कुछ दिनों से लोगों में वैक्सीनेशन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। रविवार को भी सेंटरों पर भारी भीड़ उमड़ी। पुरानी तहसील स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पर इतनी भीड़ थी कि स्टाफ को दो बार वैक्सीन की डोज मंगानी पड़ी। वहीं अन्य सेंटरों पर भी दोपहर दो बजे तक सारी वैक्सीन खत्म हो गई थी।
विज्ञापन

शहर में युवाओं का वैक्सीन लगवाने को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है, जबकि स्वास्थ्य विभाग पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की डोज उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। जहां पहले आए दिन सेंटरों पर सन्नाटा पसरा रहता था और स्वास्थ्य कर्मियों को डोज वापस जमा करवानी पड़ती थी, वहीं अब स्थिति इससे उलट हो गई है। रविवार को अवकाश होने के चलते अधिकतर कामकाजी लोग भी वैक्सीन लगवाने सेंटरों पर पहुंचे। रविवार को शहर में नौ जगह वैक्सीनेशन सेंटर खोले गए थे। इनमें से सबसे ज्यादा भीड़ पुरानी तहसील स्थित स्कूल नंबर 14 पर दिखाई दी। यहां सुबह लगी लंबी लाइन दोपहर तक लगी रही। इस दौरान करीब 12 बजे वैक्सीन खत्म हो गई। ऐसे में स्टाफ को एक बार वैक्सीन मंगानी पड़ी। इसके बाद करीब दो बजे फिर से वैक्सीन खत्म हो गई, जबकि लोग बिना वैक्सीन लगवाए लाइन से निकलने को तैयार नहीं हुए। ऐसे में स्टाफ को फोन कर दूसरी बार फिर वैक्सीन मंगवानी पड़ी। वहीं शहर के मूलराज इंटर कॉलेज, महिला गांधी शिल्प विद्यालय और पुहाना आदि सेंटरों पर दोपहर दो बजे तक वैक्सीन खत्म हो गई थी। ऐसे में यहां से एक बार फिर लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की परियोजना प्रबंधक रंजना भटनागर का कहना है कि बहुत से ऐसे बुजुर्ग सेंटर पर पहुंचे, जो चलने-फिरने में असमर्थ थे, ऐसे लोगों के लिए दो बार वैक्सीन मंगानी पड़ी। इसके बावजूद बहुत से लोगों को हर सेंटर से वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

फोटो समाचार:
कैंप में 300 लोगों को लगाई वैक्सीन
झबरेड़ा। नगर पंचायत झबरेड़ा के वार्ड नंबर छह में कोरोना वैक्सीन लगाई गई। सभासद शबाना के कैंप कार्यालय पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर दोनों कैटेगरी की उम्र वालों को वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू किया। इस दौरान 300 से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, गांधी शिल्प खड्डी विद्यालय में 45 और 18 से ऊपर वाले लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान टीम में सुमित कुमार, संगीता, विशु, प्रीति, जुल्फान, सलमान, सत्तार, पराग, मीनू, पूनम व सतेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed