फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Enjoy the wedding in Roorkee in Jaipuri style

रुड़की में लीजिए जयपुरी अंदाज में शादी का मजा

Wed, 17 Nov 2021 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Enjoy the wedding in Roorkee in Jaipuri style
रुड़की हरिद्वार रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में जयपुरी थीम पर सजी स्टेज। - फोटो : ROORKEE
14 नवंबर से शुरू हुए शादियों के सीजन के लिए शहर के वेडिंग प्वाइंट मालिक और टेंट हाउस मालिकों ने पूरी तैयारियां कर ली है। इस बार वेडिंग प्वाइंट में मेहमानों का स्वागत जयपुरी अंदाज में किया जाएगा। वरमाला के लिए स्टेज से लेकर खाने के स्टॉल सब कुछ जयपुरी थीम पर नजर आएगा। यहां पहुंचकर लगेगा कि वे शादी में जयपुर ही पहुंच गए हैं। खास बात ये है कि वेडिंग प्वाइंट में बनाए गए ये गोल्डन सेट ग्राहक खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस साल 14 नवंबर से शहनाइयां बजनी शुरू हो गई थी। इसको लेकर शहर में मौजूद 60 से ज्यादा वेडिंग प्वाइंट मालिक भी पूरी तरह तैयार हैं। इस बार वेडिंग प्वाइंट मालिक और टेंट हाउस मालिक ग्राहकों के लिए कुछ खास लेकर आए हैं। इस बार जयपुरी थीम पर बनी स्टेज दूल्हा -दुल्हन को खूब लुभा रहा है। खास बात ये है कि स्टेज से लेकर खाने के स्टॉल, वेटर और अन्य सामान भी जयपुरी थीम पर है। गोल्डन क्लर की इस थीम को देखकर लगता है कि जयपुर में किसी राजा के यहां शादी का कार्यक्रम चल रहा है।
विज्ञापन

शहर के ग्रेट वेदांतम रिसोर्ट वेडिंग प्वाइंट से विशाल वत्स ने बताया कि हर साल कुछ चीजें पुरानी हो जाती है, जिन्हें ग्राहक पसंद नहीं करते हैं। इसलिए वे इस बार जयपुरी थीम पर पूरा सिस्टम लेकर आए हैं। इस थीम की लोगों में खूब डिमांड हो रही है। वहीं डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए भी पूरी व्यवस्था की गई है। यहां कवर्ड एरिया भी मेहमानों के लिए बनाया गया है। वहीं ओपर हार्ट स्टेज भी ग्राहक खूब पसंद कर रहे हैं। इसमें दो अलग-अलग दिलों से निकलकर दूल्हा-दुल्हन वरमाला की रस्म पूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीन व ब्लैक हट भी लुभा रहा
वेडिंग प्वाइंट में इस बार ग्रीन हट और ब्लैक हट लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस ओपन हट में कुर्सियां और टेबल की व्यवस्था है। इसमें बैठकर खाना खाने का अंदाज ही कुछ अलग है। विशाल वत्स के अनुसार रंगबिरंगी लाइटों से जगमग होती हट खासतौर पर हल्दी और मेहंदी की रस्मों के लिए पसंद किए जा रहे हैं। एक ही जगह लोगों के लिए मंदिर से लेकर रहने आदि की व्यवस्था है। ऐसे में एक ही जगह शादी की सभी रस्में पूरी कर ली जाती है।
सेल्फी प्वाइंट का भी लोगों में क्रेज
मेहमान तैयार होकर शादी में जाए और फोटो सेशन न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता है। अभी तक मेहमानों को कुर्सियों और स्टेज पर ही सेल्फी लेने का मौका मिलता था। अब लोगों की सेल्फी के प्रति बढ़ती दिवानगी को देखते हुए वेडिंग प्वाइंट में चार से पांच अलग-अलग थीम पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। यहां मेहमान जमकर सेल्फी लेते हैं और फोटो सेशन करवाते हैं।
डीजे के साथ जुगली ढोल की अधिक डिमांड
वेडिंग प्वाइंट में अब साधारण डीजे पुराने जमाने की बात हो गई है। अब नए दौर में लाइटिंग के साथ ही स्क्रीनिंग और बूम साउंड का जमाना आ गया है। विशाल वत्स ने बताया कि अब डीजे पर डांसिंग पार्टी और भंगड़ा पार्टी भी उपलब्ध कराई जाती है। इसके साथ ही ग्राहक ढोल की भी डिमांड करते हैं। इसलिए उन्होंने पंजाब के जुगनी ढोल पार्टी को मंगाया हुआ है। शहर में पहली बार ये पार्टी ग्राहकों को देखने को मिलेगी।

21 को एक साथ बजेगी 100 से ज्यादा शहनाई
इस साल का पहला बड़ा सहालन 14 नवंबर को था। इस दिन शहर में 70 से ज्यादा शादियां हुई थी। इसके बाद हर दिन 10 से 20 शादियां हो रही हैं। वहीं अब इस साल का सबसे बड़ा सहालन 21 नवंबर को है। वेडिंग प्वाइंटों की बुकिंग के आधार पर इस दिन 100 से ज्यादा शहनाइयां बजने का अनुमान है। पंडित राकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि 28 नवंबर को भी बड़ा सहालन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed