फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Energy Corporation showed energy by offering flowers

ऊर्जा निगम ने फूल भेटकर दिखाई ऊर्जा गिरी

Tue, 21 Jan 2020 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
Energy Corporation showed energy by offering flowers
रुड़की। ऊर्जा निगम ने कैंप में बिल जमा करने आ रहे उपभोक्ताओं को फूल भेंटकर धन्यवाद दिया। ऊर्जा निगम की ओर से ऊर्जा गिरी अभियान के तहत ऐसा किया जा रहा है। इस दौरान ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने तीन गांवों में कैंप लगाकर करीब छह लाख रुपये का बकाया भी वसूला।
विज्ञापन

मंगलवार को ऊर्जा निगम की ओर से जौरासी, जलालपुर व भंगेड़ी गांव में कैंप लगाया गया। इस दौरान उपभोक्ताओं ने करीब छह लाख रुपये का बकाया बिल जमा कराया। इसके बाद उन उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी जोड़े गए, जिनके कनेक्शन बिल जमा न करने के कारण काट दिए गए थे। इस दौरान ऊर्जा निगम के अधिकारियों द्वारा ऊर्जा गिरी भी दिखाई गई। इसमें ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने बिल जमा करने आ रहे उपभोक्ताओं को फूल भेंट कर धन्यवाद दिया। ज्ञात हो कि इन दिनों ऊर्जा निगम ऊर्जा गिरी कर रहा है। इसमें बकाया उपभोक्ताओं के घरों पर धरना दिया जा रहा है। वहीं बकाया बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं का फूल आदि भेंटकर धन्यवाद दे रहा है। डीजीएम शेखर चंद त्रिपाठी ने बताया कि सभी उपभोक्ता बकाया बिल जमा कर निगम का सहयोग करें। एसडीओ अंबिका यादव ने बताया कि कैंप में करीब छह लाख रुपये वसूल किए गए हैं। इस दौरान टीम में एसडीओ अंबिका यादव, जेई सतीश कुमार, लाइनमैन चांद, तेजपाल व गौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed