फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Encroachment under ROB causes trouble

Roorkee News: परेशानी का कारण बना आरओबी के नीचे अतिक्रमण

Wed, 03 Jun 2026 12:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Encroachment under ROB causes trouble
नगर में रेलवे ओवरब्रिज के नीचे हुआ अतिक्रमण राहगीरों की परेशानी का कारण बन रहा है। अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई भी औपचारिकता तक सिमटकर रह गई है। एक महीने पहले प्रशासन ने नगर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान की शुरूआत की थी। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों को एक सप्ताह के भीतर स्वयं अपना अतिक्रमण हटाने या बलपूर्वक हटाने की चेतावनी दी गई थी। एक माह बीतने के बाद भी न अतिक्रमण करने वालों ने अतिक्रमण हटाया और न ही प्रशासन की ओर कोई कार्रवाई ही की गई।
विज्ञापन




अतिक्रमण को लेकर प्रशासन की उदासीनता से अतिक्रमण करने वालों के हौसले बुलंद हैं। नगर में रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे खोखे, फड़ आदि लगाकर अतिक्रमण किया गया है। इसके अलावा निर्माण सामग्री और मलबा आदि पड़ा रहने से यहां आवागमन बाधित होता है। स्थानीय निवासियों के अलावा देहात क्षेत्र से खरीदारी व दूसरे कार्यों से आने वाले ग्रामीणों को भी अतिक्रमण के कारण आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


मार्ग बंद होने से राहगीरों को सड़क के दूसरी ओर आने जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अतिक्रमण को लेकर स्थानीय व्यापारियों के शिकायत करने पर दो मई को एसडीएम के नेतृत्व में नगर पालिका प्रशासन ने कार्रवाई की थी। इस दौरान सड़क पर पड़ा निष्प्रयोज्य सामान जब्त करने के साथ ही प्रशासन ने एक सप्ताह में अतिक्रमण करने वालों स्वयं अतिक्रमण हटाने या कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। एक माह का समय बीतने के बावजूद प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, ईओ मोहम्मद कामिल ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed