फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Encroachment not removed in Kharanja village even after months

Roorkee News: बिजली दरों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल

Fri, 08 May 2026 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
Encroachment not removed in Kharanja village even after months
कांग्रेस नेता आशीष सैनी ने प्रदेश में बढ़ती विद्युत दरों पर उत्तराखंड सरकार और ऊर्जा निगमों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड, उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड और उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड में कथित भ्रष्टाचार व वित्तीय अनियमितताओं की विशेष जांच दल (एसआईटी) से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन




आशीष सैनी का आरोप है कि पांच वर्षों में इन ऊर्जा निगमों में प्रबंध निदेशकों और निदेशकों की नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितताएं हुईं जिसके कारण अपात्र अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि विभागों में महंगे विद्युत उपकरणों की खरीद, सब-स्टेशन निर्माण और ऊर्जा परियोजनाओं में कथित वित्तीय गड़बड़ियों के कारण भारी आर्थिक नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई आम उपभोक्ताओं से बढ़ी हुई बिजलीदरों के जरिये की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि एशियन डेवलपमेंट बैंक से वित्तपोषित कई परियोजनाओं में तकनीकी और वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं। कुछ परियोजनाओं में महंगे गैस इंसुलेटेड सब-स्टेशन स्थापित किए गए जबकि अपेक्षाकृत किफायती विकल्प उपलब्ध थे। कई परियोजनाएं समय पर शुरू नहीं हो सकीं जिससे करोड़ों रुपये का नुकसान होने की आशंका है। सैनी ने कहा कि उत्तराखंड उच्च न्यायालय के आदेशों के बावजूद चयन प्रक्रियाओं में सुधार नहीं हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की न्यायिक निगरानी में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने और आम उपभोक्ताओं को बिजली दरों के अतिरिक्त बोझ से राहत दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed