फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Employees accused of assaulting an officer

जलसंस्थान के कर्मचारियों पर अधिकारी से मारपीट का आरोप

Fri, 27 Aug 2021 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Employees accused of assaulting an officer
रुड़की। जलसंस्थान में अधिशासी अभियंता (ईई) की बैठक के दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने चतुर्थ श्रेेणी कर्मचारियों पर उनके साथ अभद्रता करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने ईई को पत्र भेजकर कर्मचारियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर निगम स्थित जलसंस्थान के सहायक अभियंता के कार्यालय पर हरिद्वार से आए जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता मदन सेन राजस्व वसूली को लेकर कर्मचारियों की बैठक ले रहे थे। इस दौरान हरिद्वार से पेयजल तकनीकी फिल्ड कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी पहुंचे थे। उनके साथ सहायक लाइनमैन और पंप संचालक भी आए हुए थे। इसी दौरान अपने कार्यालय में बैठे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अनिल कुमार शर्मा को एक कर्मचारी ने बैठक में बुलाए जाने का संदेश दिया। आरोप है कि जैसे ही वह सहायक अभियंता के कक्ष में जाने लगे तो दो कर्मचारियों ने उन्हें रोक लिया और अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर दो कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों कर्मचारी शराब के नशे थे और अपने साथ बाहरी लोगों को भी लाए हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उन्हें और अन्य कर्मचारियों को उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने मामले में ईई को पत्र भेजकर आरोपी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है। ईई मदन सेन ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-------------
कर्मचारियों पर लगाया सुविधा शुल्क मांगने का आरोप
लक्सर/खानपुर। नगर में पेयजल कनेक्शन की लीकेज ठीक करने पहुंचे जल संस्थान कर्मचारियों पर लोगों ने सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्सर तहसील क्षेत्र के खानपुर ब्रह्मपुर गांव निवासी नरेंद्र गर्ग लक्सर नगर में हरिद्वार रोड पर बने अपने मकान में रहते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले एनएच की ओर से लक्सर हरिद्वार हाईवे के किनारे नाला निर्माण और टाइल्स लगवाई गई थीं। इस दौरान जेसीबी से काम करते समय उनका कनेक्शन भी हिल गया था, जिससे लीकेज हो रही थी। उन्होंने महीनों पहले इसकी सूचना जल संस्थान को दी थी। शुक्रवार को संस्थान कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत शुरू की। आरोप है कि गड्ढा खोदने के बाद उन्होंने कनेक्शन की मरम्मत करने के बदले सुविधा शुल्क की मांग की। इस पर लोगों ने हंगामा कर दिया। वहीं, संस्थान के कर्मचारियों का कहना था कि निजी कनेक्शन ठीक करने का काम संस्थान के अधिकृत ठेकेदार की ओर से किया जाता है। इसका निर्धारित शुल्क देना होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed