{"_id":"5d890c6f8ebc3e93d1009450","slug":"embezzlement-of-medicines-worth-millions-case-on-five-roorkee-news-drn3206406155","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की दवाईयों का गबन, पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों की दवाईयों का गबन, पांच पर केस
विज्ञापन
कंपनी की लाखों रुपये की दवाइयों के गबन करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस केस दर्ज करने के बाद पांचों लोगों की तलाश कर रही है। साथ ही मामले में कंपनी प्रबंधक से जानकारी ले रही है।
भगवानपुर क्षेत्र स्थित किशनपुर में मानव संसाधन कोटेक हेल्थकेयर कंपनी है। कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक माताफेर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके यहां से बाहर दवाइयों की सप्लाई की जाती है। कुछ दिन पहले कुछ लोग उनकी कंपनी में दवाइयों के संबंध में जानकारी लेने आए थे। उक्त लोगों ने कंपनी से दवाई सप्लाई करवाने की बात कही। आरोप है कि इस बीच ट्रक चालक समेत पांच लोग कंपनी से दवाई लेकर फरार हो गए। उक्त लोगों से संपर्क किया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। आरोप है कि घटना के बाद से आरोपियों ने अपने-अपने मोबाइल नंबर भी बंद कर लिए। इस पर कंपनी मालिक की ओर से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर संजय बरवालिया पुत्र शंकर लाल निवासी सोलानीपुरम, रुड़की, अनपू कुमार पुत्र ओमवीर सिंह निवासी गांव मुकर्रपुर खेड़ी, जिला बिजनौर, विकास कुमार पुत्र रघुवीर सिंह निवासी गांव पीरगढ़, पोस्ट चांदपुर मुरादबाद और ट्रक चालक राजेश गांधी ट्रांसपोर्ट रुड़की के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इन लोगों की तलाश की जा रही है।