फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Embezzled millions in energy corporation

ऊर्जा निगम में लाखों रुपये का गबन

Mon, 04 Jul 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की Updated Mon, 04 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन

रुड़की। ऊर्जा निगम में सेल्फ हेल्प ग्रुप सोसायटी के माध्यम से रखे गए 100 से अधिक कर्मचारियों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि सोसायटी पदाधिकारियों ने कर्मियों को ईपीएफ की फर्जी रसीद देकर उनके खाते में करीब नौ साल से एक भी पैसा जमा न करवा कर डकार लिया है। शिकायत पर ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस संबंध में सात जुलाई को नगरीय खंड के अधिशासी अभियंता को तलब किया गया है।

विज्ञापन

ऊर्जा निगम में सेल्फ हेल्प ग्रुप सोसायटी के माध्यम से शहरी और ग्रामीण खंड में 104 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इसके तहत ऊर्जा निगम एक कर्मचारी को सोसायटी के माध्यम से औसतन नौ हजार रुपये मासिक मानदेय देता है। आरोप है कि सोसायटी पदाधिकारियों की ओर से कर्मचारियों को फर्जी ईपीएफ रसीद दी गई। उस समय बताया गया कि प्रत्येक कर्मचारी के हर माह 1200 रुपये ईपीएफ खाते में जमा किए जा रहे हैं। लेकिन वर्ष 2008 से लेकर आज तक किसी भी कर्मचारी के खाते में एक भी रुपये जमा नहीं किया गया है। परेशान कर्मियों की शिकायत पर समाज सेवी आदित्य चौधरी ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को इससे अवगत कराया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने ऊर्जा निगम नगरीय खंड के अधिशासी अभियंता को जांच के निर्देश दिए गए। उसके बाद कर्मचारियों ने शिकायत ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक और विजिलेंस से की। ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने 27 जून को शिकायतकर्ता आदित्य चौधरी और ऊर्जा निगम नगरीय खंड के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार को तलब किया था। उस दिन शिकायतकर्ता ने मामले से संबंधित सभी साक्ष्य विजिलेंस अधिकारियों को सौंप दिए। लेकिन अधिशासी अभियंता मनोज कुमार किसी कारणवश नहीं पहुंच पाए। सोमवार को अधिशासी अभियंता ने बताया कि अब विजिलेंस ने उन्हें सात जुलाई को बुलाया है। इस संबंध में जो भी सच्चाई है उससे जांच अधिकारी को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
कोई गबन नहीं किया गया है। वर्ष 2008 में हमारी संस्था का रजिस्ट्रेशन नहीं था। न हमने किसी कर्मचारी का इपीएफ काटा था। वर्ष 2013 में संस्था का रजिस्ट्रेशन करवाया गया है। उसके बाद से ईपीएफ का पैसा लगातार जमा किया गया है। इस संबंध में हमने दस्तावेज विजिलेंस को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार, सचिव, सेल्फ हेल्प ग्रुप सोसायटी  
इनसेट
इनसेट
सोसायटी बनाकर निगम में किया था रजिस्ट्रेशन
शिकायतकर्ता ने बताया कि सेल्फ हेल्प ग्रुप सोसायटी ने पहले वर्ष 2008 में विद्युत उपभोक्ता सेवा समिति के नाम से ऊर्जा निगम में रजिस्टर्ड करवाया था। इसके तहत ऊर्जा निगम से सोसायटी का एग्रीमेंट हुआ था। जिसके तहत कर्मियों को वेतन और ईपीएफ की सुविधाएं देनी थी। इस संबंध में जब वर्ष 2013 में कुछ कर्मियों ने आवाज उठाई तो सोसायटी अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष ने समिति को भंग कर सेल्फ हेल्प ग्रुप नाम से नई संस्था बना ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed