{"_id":"5fcbcd788ebc3ecfd30b2624","slug":"elephant-picks-up-wood-in-the-forest-and-is-killed-by-an-elephant-roorkee-news-drn3638356125","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी ने चिल्लावाली रेंज में एक व्यक्ति को पटककर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी ने चिल्लावाली रेंज में एक व्यक्ति को पटककर मार डाला
विज्ञापन
बुग्गावाला (रुड़की)। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की चिल्लावाली रेंज के जंगल में लकड़ी बीनने गए व्यक्ति पर हाथी ने हमला बोल दिया और पटककर मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही बीट अधिकारी और वनकर्मी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। इसके बाद ग्रामीण शव को गांव ले आए और पार्क प्रशासन से मुआवजे की मांग की। गांव से सटे जंगल में हुई घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
बंजारावाला निवासी सुक्कड़ (35) पुत्र शरीफ शनिवार दोपहर बाद लकड़ी बीनने गांव से सटी राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की चिल्लावाली रेंज की सीमा के अंदर गए थे। बताया जा रहा है कि लकड़ी बीनने के दौरान एक हाथी ने अचानक सुक्कड़ पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में सुक्कड़ को भागने का भी मौका नहीं मिला। हाथी के चिंघाड़ने की आवाज सुनकर जंगल में लकड़ी बीन रहे अन्य लोग जान बचाकर भाग खड़े हुए। उन्होंने गांव आकर सुक्कड़ पर हाथी के हमले की सूचना दी। साथ ही चिल्लावाली रेंज के अधिकारियों को भी घटना की सूचना दी गई। इसके बाद बीट अधिकारी केशर सिंह और पार्क कर्मचारी ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे तो सुक्कड़ का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। ग्रामीण शव को गांव ले आए। साथ ही पार्क प्रशासन से परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई। ग्रामीणों के अनुसार, सुक्कड़ के परिवार में पत्नी और पांच बच्चे हैं। उनकी मौत के बाद बच्चों के भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। उधर, घटना से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।
--
डेढ़ साल में चार लोग गंवा चुके जान
बुग्गावाला क्षेत्र में राजाजी पार्क के जंगलों में हाथियों के हमले से पिछले डेढ़ साल में चार लोगों की जान जा चुकी है। पिछले साल रसूलपुर टोंगिया और बंजारेवाला गांव के दो लोग भी लकड़ी बीनने जंगल में गए थे। इस दौरान हाथी के हमले में दोनों की जान चली गई थी। वहीं, करीब आठ महीने पूर्व खानपुर रेंज में एक दंपती जंगल में पगडंडी के रास्ते डालूवाला से टिहरा हजार गांव जा रहा था। इस दौरान हाथी ने दोनों पर हमला कर दिया गया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
--
पार्क की सीमा में लकड़ी बीनने के दौरान हाथी के हमले में व्यक्ति की मौत के बाद विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों ने मौका मुआयना किया था। इसके ग्रामीण शव ले गए।
-अनुराग शर्मा, रेंजर चिल्लावाली रेंज, राजाजी टाइगर रिजर्व