फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   elections to be held on October 24 and 25

24 और 25 अक्तूबर को होंगे प्रतिनिधियों के चुनाव

Mon, 07 Oct 2019 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
elections to be held on October 24 and 25
लक्सर और लिब्बरहेड़ी के बाद अब इकबालपुर गन्ना समिति ने भी प्रतिनिधियों (डेलीगेट्स) के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके अनुसार 24 और 25 अक्तूबर को दो दिन में प्रतिनिधियों के चुनाव संपन्न होंगे। प्रतिनिधियों का चुनाव चेयरमैन के लिए पहली सीढ़ी मानी जाती है। इसके बाद चुने गए प्रतिनिधि डायरेक्टर चुनेंगे और डायरेक्टर को मतों से चेयरमैन का चुनाव होगा।
विज्ञापन

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 12 से 13 अक्तूबर को एक बजे तक अनंतिम मतदाता सूचियों का प्रदर्शन होगा और आपत्ति ली जाएगी। 13 अक्तूबर को दो से पांच बजे तक अनंतिम मतदाता सूचियों पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण होगा। 14 को अंतिम मतदाता सूचियों का प्रदर्शन और 15 को नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी। इसके बाद विभिन्न प्रक्रियाओं को पूरा कर 19 अक्तूबर को चुनाव चिह्न आवंटन किया जाएगा। 24 अक्तूबर को निर्वाचन क्षेत्र इब्राहिमपुर मसाई, कोटा मुरादनगर, झबरेड़ा, डंढेरी ख्वाजगीपुर और नन्हेड़ा अनंतपुर में प्रतिनिधियों का चुनाव कराया जाएगा। 25 अक्तूबर को भगवानपुर चंदनपुर, भौरी, मानकपुर आदमपुर, सरठेडी और सिरचंदी में प्रतिनिधियों का चुनाव होगा। इसी दिन मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। वहीं, चुनाव का कार्यक्रम घोषित होते ही किसान नेताओं के बीच सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समिति के सचिव कुलदीप तोमर ने बताया कि जरूरत पड़ी तो 24 और 25 अक्तूबर को चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed