फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Elderly man accused of indecent act with five year old girl arrested

Roorkee News: पांच वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत का आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार

Sat, 27 Sep 2025 06:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 06:45 PM IST
सार

लक्सर कोतवाली क्षेत्र में पांच वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत करने के आरोपित फरार बुजुर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। घटना से क्षेत्र में आक्रोश है।

विज्ञापन
Elderly man accused of indecent act with five year old girl arrested

विस्तार

पांच वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत करने के आरोप में फरार बुजुर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन




लक्सर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि 21 सितंबर को उसकी पांच वर्षीय बेटी घर के पास खेल रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला एक अधेड़ व्यक्ति बच्ची को बहला-फुसलाकर निर्माणाधीन मकान में ले गया। जब परिजन बच्ची की तलाश करते हुए वहां पहुंचे तो आरोपी उसे गलत तरीके से छूता हुआ मिला।



पूछताछ करने पर बच्ची ने बताया कि आरोपी पहले भी उसके साथ इसी तरह की हरकत कर चुका है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक दीपक चौधरी और प्रियंका नेगी ने देर रात आरोपी को दबिश देकर एक ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed