फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Elderly cyclist dies due to collision with scooter

Roorkee News: स्कूटी की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

Wed, 29 Nov 2023 11:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Elderly cyclist dies due to collision with scooter
स्कूटी की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने स्कूटी सवार का पीछा किया लेकिन वह तेजी से भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी गांव निवासी दमन (65) बुधवार सुबह साइकिल से हाईवे पार करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर स्कूटी ने साइकिल को टक्कर मार दी। स्कूटी की टक्कर से दमन हाईवे पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होता देख आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े।
विज्ञापन




लोगों को आता देख स्कूटी सवार तेजी से फरार हो गया। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। उधर, कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि स्कूटी चालक की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed