फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Eight youths entered the dairy with weapons, captured in CCTV camera

Roorkee News: हथियार लेकर डेयरी में घुसे आठ युवक, सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद

Fri, 18 Apr 2025 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Eight youths entered the dairy with weapons, captured in CCTV camera
रुड़की। एक डेयरी स्वामी ने कुछ युवकों पर बेटे को मारने और डेयरी में लूटपाट करने के इरादे से डेयरी में हथियारों के साथ घुसने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि युवक उनके बेटे के मोबाइल पर भी कॉल कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। डेयरी स्वामी ने पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी उपलब्ध कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद और छह अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर युवकों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पश्चिमी शिवपुरम गली नंबर तीन निवासी पंकज चौधरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी घर के पास ही डेयरी है। बताया कि उनके बेटे देव से वंश त्यागी और कृष त्यागी निवासी गांव तांशीपुर, मंगलौर रंजिश रखते हैं। 13 अप्रैल को वह परिवार के साथ रिश्तेदारी में एक शादी में गए थे। आरोप है कि इस बीच दोनों युवक अपने छह साथियों के साथ हथियार लेकर उनकी डेयरी में घुस आए। उक्त युवक उनके बेटे को मारने और डेयरी में लूटपाट करने की नीयत से घुसे थे। आरोप है कि बेटे के नहीं मिलने पर युवकों ने उसके मोबाइल पर कॉल कर जान से मारने की भी धमकी दी है। डेयरी स्वामी ने पुलिस को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी उपलब्ध कराई है, जिसमें युवक नजर आ रहे हैं। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर वंश त्यागी, कृष त्यागी व छह अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed