फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   eight shops gutted into fire

कलियर में आठ दुकानें भीषण आग की चपेट में

Sat, 26 Mar 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 26 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
eight shops gutted into fire
कलियर में आठ दुकानें आग की चपेट में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

 कलियर दरगाह पीर गैब अली शाह रोड पर आठ दुकानों में देर रात भीषण आग लग गयी। लोगों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी, लेकिन अग्निशमन दल के पहुंचने से पहले ही दुकानें भीषण लपटों की चपेट में आकर राख हो गईं। पीड़ितों के अनुसार उनका लाखों रुपये का सामान आग की भेंट चढ़ गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दुकानदार डब्बू, सगीर सईद, आबू, फैजान, आदिल, फरमान, मखमुल रोजाना की तरह अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए थे। देर रात करीब 12 बजे दुकानें एकाएक भीषण आग की लपटों में घिर गईं। सूचना मिलते ही दुकान मालिक मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही दुकानें राख में तब्दील हो गईं।
विज्ञापन


शनिवार सुबह कानूनगो ओमवीर, हल्का लेखलाल सुशील चौधरी ने आग से दुकानों में हुए नुकसान का जायजा लिया। साथ ही रिपोर्ट बनाकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed