{"_id":"610c2a2a8ebc3eeb4b250fd0","slug":"eight-people-caught-stealing-electricity-roorkee-news-drn3866470125","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ लोगों को कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ लोगों को कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। ऊर्जा निगम की देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने तांशीपुर और पाडली गांव में छापा मारकर आठ लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। टीम ने सभी लोगों का केबल भी जब्त कर लिया है।
ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम को कुछ समय से शिकायत मिल रही थी कि तांशीपुर और पाडली गांव में कुछ लोग लगातार बिजली चोरी कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने स्थानीय अधिकारियों को साथ लेकर दोनों गांवों में छापा मारा। सबसे पहले टीम तांशीपुर गांव में पहुंची। हालांकि गांव में टीम के पहुंचने की लोगों को भनक लग गई थी। ऐसे में अधिकतर लोगों ने कटिया उतार दी थी। इस दौरान दो लोगों के घर पर कटिया डाली पाई गई। टीम ने दोनों घरों से केबल उतारकर जब्त कर लिया और दोनों घरों के मालिक पर बिजली चोरी का केस दर्ज कर लिया। इसके बाद टीम पाडली पहुंची। यहां टीम को छह लोग कटिया डालकर बिजली चोरी करते पाए गए। टीम ने सभी का केबल जब्त कर लिया और उन पर बिजली चोरी का केस दर्ज करवा दिया। टीम इंस्पेक्टर हेमेंद्र रावत ने बताया कि सभी आठ लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। इस दौरान टीम में विजिलेंस इंस्पेक्टर उमा मंदवाल, एई धनंजय कुमार, एई हनुमान सिंह, क्षेत्रीय एसडीओ अरशद और जेई सुरेंद्र कुंवर शामिल रहे।