फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Education Minister flying orders

उड़ रही शिक्षा मंत्री के आदेशों की धज्जियां

Wed, 19 Apr 2017 09:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Wed, 19 Apr 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन में अटैचमेंट समाप्त करने के शिक्षामंत्री के आदेश भगवानपुर में एक शिक्षक के सामने हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। छांगामजरी गांव में सालों से अटैचमेंट पर चल रहे एक गुरुजी अपनी मूल तैनाती के स्कूल नहीं गए, जबकि जिस विद्यालय में वह अटैचमेंट पर चल रहे हैं, वहां एक अतिरिक्त शिक्षक की तैनाती है।
विज्ञापन


प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने करीब 20 दिन पहले शिक्षकों की अटैचमेंट व्यवस्था तीन दिन में खत्म करने के आदेश जारी किए थे। इसके अनुपालन में भगवानपुर के उपशिक्षाअधिकारी ने 31 मार्च को विकास खंड क्षेत्र के गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय छांगामजरी में कई सालों से अटैचमेंट पर चल रहे द्वारिका प्रसाद को मूल तैनाती के धीरमजरा के स्कूल में ज्वाइनिंग देने के आदेश दिए थे, लेकिन उन्होंने अभी तक मूल तैनाती स्थल पर ज्वाइनिंग नहीं दी है। बुधवार 19 अप्रैल तक भी वह छांगामजरी वाले स्कूल में नौकरी कर रहे हैं, जबकि यहां स्कूल में पंजीकृत छात्र-छात्राओं के हिसाब से भी एक शिक्षक अतिरिक्त है।
विज्ञापन


द्वारिका प्रसाद का अटैचमेंट खत्म करके मूल तैनाती स्थल में जाने के आदेश जारी किए गए थे। वह अपनी मूल तैनाती पर क्यों नहीं पहुंचे। इस संबंध में कारण बताओ नोटिस भेजने के साथ अन्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंदन सिंह, उपशिक्षाधिकारी, भगवानपुर

किसी कारणवश अटैचमेंट वाले स्कूल से मूल तैनाती में नहीं जा पाया था, लेकिन अब रिलीव ऑर्डर ले लिया है। एक-दो दिन में ज्वाइनिंग कर लूंगा।
द्वारिका प्रसाद, शिक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed