फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Education is the medium to achieve the goal: Tyagi

शून्य से शिखर तक लक्ष्य हासिल करने का माध्यम है शिक्षा

Sun, 10 Oct 2021 09:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
Education is the medium to achieve the goal: Tyagi
त्यागी विकास एवं कल्याण सभा की ओर से बेहडेकी सैदाबाद में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष सुशील त्यागी ने कहा कि किसी भी समाज को शून्य से शिखर तक का लक्ष्य हासिल करने का सर्वोत्तम माध्यम शिक्षा है। शिक्षित समाज ही राष्ट्र की प्रगति में अपनी अहम भूमिका अदा कर सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में समाज की समिति की ओर से लगातार काम किए गए हैं, जो आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के जरिए समाज को सशक्त बनाया जा सकता है। इस दौरान नवनियुक्त मंडी परिषद रुड़की के अध्यक्ष बृजेश त्यागी को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। प्रदेश महामंत्री परतोष त्यागी ने सभा का संचालन करते हुए समिति में हुए पूर्व के कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। प्रदेश कोषाध्यक्ष वीरेंद्र त्यागी ने सभा के वित्तीय कोष की जानकारी से अवगत कराया। सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन त्यागी ने समाज में नशे के प्रति युवाओं को जागरूक करने एवं गोष्ठी करने का सुझाव प्रस्तुत किया। कहा कि समाज को वृहद रूप से जागरूक कर अभियान चलाना चाहिए। बैठक में सर्वसम्मति से पांच प्रस्ताव पास किए गए। बैठक में संरक्षक मामचंद त्यागी, सत्यपाल त्यागी, पूर्व अध्यक्ष अरुण त्यागी, सेवानिवृत्त मेजर धर्मपाल त्यागी, गुरु दत्त त्यागी, बृजमोहन त्यागी, अंकुल त्यागी, नीरज त्यागी, जिला योजना के सदस्य योगेश त्यागी और डॉ. राकेश त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed