फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Education is the greatest asset of man: Dr. Bhardwaj

शिक्षा मनुष्य की है सबसे बड़ी संपत्ति: डॉ. भारद्वाज

Wed, 24 Feb 2021 11:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Education is the greatest asset of man: Dr. Bhardwaj
लक्सर। जन विकास संघर्ष समिति की ओर से आयोजित क्षेत्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के होनहार छात्रों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित समारोह में मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज ने कहा कि शिक्षा मनुष्य की सबसे बड़ी संपत्ति है और इसे कोई नहीं चुरा सकता है। शिक्षा के बल पर ही हर चुनौती और संकट से मुकाबला किया जा सकता है। नगरपालिका के चेयरमैन अंबरीष गर्ग ने कहा कि पूर्वज हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं। समाज के होनहारों को सम्मानित करना हम सभी के लिए गौरव का क्षण है। विद्या का दान सबसे बड़ा दान है, यह एक मात्र साधन है, जिससे मनुष्य अपना विकास कर जीवन में आगे बढ़ सकता है। समिति अध्यक्ष मास्टर कुशलपाल सैनी ने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं। जिस देश का छात्र जितना होनहार होगा, वह देश उतना ही विकसित होगा। इस मौके पर विवेक सैनी, श्री सीमेंट कंपनी के डीजीएम आलोक मोरोलिया, निपेंद्र चौधरी, नाथूराम शर्मा, राहुल कुमार गर्ग, राम सिंह वाल्मीकि, आदित्य चौधरी, प्रमोद चौधरी, साधुराम वर्मा, राकेश त्यागी, आदित्य चौधरी, साधुराम वर्मा, तपन बनर्जी मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
हाईस्कूल में इन्हें किया गया सम्मानित
आयुषी गर्ग, वासु शर्मा, शाहरुख, अनुराधा भार्गव, वितेश कुमार, निलाक्षी, स्वाति, सैफ अली, सिमरत सिंह, मोहम्मद शमी, सुमित कुमार, आकाश कुमार, राधिका, आशु, दिव्यांशी, दिलीप, शिवराज, निशू, सानिया, वंश सैनी, शिवांगी, गरिमा, चेतन, सुहैल, मालविका, मोहित चौहान, वैशाली, अंकित सैनी, रिया त्यागी, हरिओम, आकिब अली, नितिन, सौरभ, साक्षी, सोफिया, सानिया, शिखा और नीशू।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इंटरमीडिएट में इनका हुआ सम्मान
भानु प्रताप, सावेज, देव अग्रवाल, अंशिका, प्राची, सन्नी, गजाला, कविता, अमित, भावना, शौर्य, गौरव, हर्ष कुमार, सुधांशु, अभिनव, गोविंद, अमृत पाल, हर्षा, इशिता, साक्षी, नेहा, अक्षित, काजल, सुमित और आरती सैनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed