फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Education department tightens its back against dengue

डेंगू के विरोध में शिक्षा विभाग ने कसी कमर

Tue, 09 Aug 2022 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Education department tightens its back against dengue
बरसात शुरू होते ही डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ ही शिक्षा विभाग ने भी कमर कस ली है। सीईओ ने जिले के सभी निजी और सरकारी स्कूल प्रबंधकों को डेंगू को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। वहीं स्कूलों में बच्चों के लिए फुल बाजू की शर्ट के साथ ही जुराब पहनकर आने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं स्कूलों में जल्द से जल्द कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने के लिए भी कहा गया है। कीटनाशक दवाओं का छिड़काव नगर निगम, नगरपालिका, नगर पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाना है। इसके साथ ही बच्चों में डेंगू को लेकर जागरूकता फैलाने को भी कहा गया है।
विज्ञापन

कई सरकारी स्कूलों के परिसर बने तालाब
वैसे तो नगर में अधिकतर स्कूल ऐसेे हैं जहां पर बारिश का पानी जमा नहीं होता लेकिन कुछ स्कूल के परिसर बरसात शुरू होते ही तालाब बन जाते हैं। लंबे समय तक जमा पानी में जहां बड़ी-बड़ी घास उग आती है वहीं सांप, बिच्छू व अन्य कीटों के पैदा होने की आशंका बढ़ जाती है। इसके बावजूद यहां पर स्कूल संचालित करने पड़ रहे हैं। सीईओ केके गुप्ता ने बताया कि जिले के ऐसे स्कूल चिह्नित किए जाएंगे जहां जलभराव हो रहा है। वहां पानी निकासी का इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed