{"_id":"66eb28bbed44ab4e610d4e1a","slug":"e-rickshaw-drivers-clashed-in-the-middle-of-the-road-causing-a-long-traffic-jam-roorkee-news-c-5-1-drn1027-504724-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बीच सड़क पर ई-रिक्शा चालक भिड़े, लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बीच सड़क पर ई-रिक्शा चालक भिड़े, लगा लंबा जाम
विज्ञापन
गंगनहर पटरी पर दो ई-रिक्शा चालक यात्रियों को लेकर आपस में भिड़ गए। ई-रिक्शा में कलियर में आयोजित उर्स में जाने वाले जायरीन सवार थे। हंगामे के दौरान करीब एक घंटे तक लंबा जाम लग गया। वहीं एक यात्री ने ई-रिक्शा चालक पर मोबाइल चोरी करने का आरोप भी लगाया।
बुधवार को गंगनहर पटरी के पास से दो ई-रिक्शा गुजर रहे थे। दोनों ई-रिक्शा में जायरीन सवार थे। इस दौरान एक यात्री ने ई-रिक्शा रुकवा दिया। यात्री ने कहा कि उसका मोबाइल कहीं गायब हो गया है। पीछे से आ रहे दूसरे ई-रिक्शा ने आगे खड़े ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इसके बाद ई-रिक्शा के दोनों चालकों में कहासुनी हुई और मारपीट शुरू हो गई।
जायरीन ने बताया कि ई-रिक्शा चालक ने उसका मोबाइल फोन लिया है और बात घुमाने के लिए वह आपस में लड़ रहे हैं। ई-रिक्शा चालकों ने जायरीन युवक को धमकाकर मौके से भगा दिया जबकि दोनों का हंगामा जारी रहा। इस दौरान वहां लंबा जाम लग गया। करीब एक घंटे तक वाहन मौके पर ही खड़े रहे। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में वहां मौजूद लोगों ने दोनों को शांत कराया और सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो गया। वहीं सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने कहा कि मामले की शिकायत आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।