{"_id":"691b69123aff98019607343f","slug":"e-rickshaw-driver-had-broken-the-locks-of-a-closed-house-roorkee-news-c-5-1-drn1027-837068-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: ई-रिक्शा चालक ने तोड़े थे बंद मकान के ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: ई-रिक्शा चालक ने तोड़े थे बंद मकान के ताले
विज्ञापन
कस्बे के बंद मकान से चोरी करने में ई-रिक्शा चालक का हाथ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया है। चोरी के मामले में आरोपी पूर्व में जेल जा चुका है।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा लंढौरा निवासी मनफूल सिंह ने शनिवार को तहरीर देकर बताया था कि शुक्रवार को एक चोर ने ताले तोड़कर अलमारी से जेवरात और नकदी चोरी कर ली थी। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने चोरी की वारदात को गंभीरता से लेकर उपनिरीक्षक महिपाल सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की थी।
रविवार देर शाम शिकारपुर पुलिया के पास से संदिग्ध गतिविधि पर ई-रिक्शा चालक को पकड़ा गया। तलाशी में 13 हजार रुपये और चोरी के जेवरात बरामद किए गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि अंकित निवासी कपासा थाना नागल जिला सहारनपुर के खिलाफ सहारनपुर और देवबंद थाने में छह मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला संदिग्ध परिस्थिति में लापता
मंगलौर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से बुजुर्ग महिला संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। पुलिस ने लापता की तलाश शुरू कर दी है।
रविवार को मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नकीबपुर उर्फ घोसीपुरा निवासी मुराद ने तहरीर देकर बताया कि 53 वर्षीय माता मानसिक रूप से बीमार है। 12 नवंबर की सुबह घर से बिना बताए कहीं चली गई थीं। देर शाम तक भी मां घर नहीं लौटी थी। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर बुजुर्ग महिला की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद