फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   E-KYC: How to Verify Children Under Five

ई - केवाईसी : पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों का कैसे हो सत्यापन

Fri, 12 Dec 2025 04:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Fri, 12 Dec 2025 04:52 PM IST
विज्ञापन
E-KYC: How to Verify Children Under Five
-छोटे बच्चों का बायोमीट्रिक दर्ज न होने से परेशान हैं लोग
विज्ञापन

राजीव नामदेव

लक्सर। ई-केवाईसी के माध्यम से चल रही राशनकार्ड सत्यापन प्रक्रिया में पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों और बुजुर्गों का सत्यापन बड़ी चुनौती बन गया है। ई-केवाईसी में परिवार के हर सदस्य का बायोमीट्रिक अनिवार्य है, जबकि छोटे बच्चों के आधार में बायोमीट्रिक दर्ज न होने से ई-पॉस मशीन पर उनका सत्यापन नहीं हो पा रहा। इसके कारण कई कार्डधारक राशन विक्रेताओं के पास जाकर बैरंग लौट रहे हैं। स्पष्ट जानकारी न मिलने से लोग राशन विक्रेताओं और पूर्ति विभाग कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।
बुजुर्गों और कुछ महिलाओं के फिंगरप्रिंट न मिलने पर भी समस्या सामने आ रही है, हालांकि उनके लिए रेटिना स्कैन के जरिये सत्यापन किया जा रहा है।
--------

पीएचएच के 565 और एएवाई के 50 से अधिक आवेदकों को उम्मीद

ई-केवाईसी पूरा होने के बाद अपात्र कार्ड निरस्त होने और मृत व्यक्तियों के नाम हटने पर पीएचएच और एएवाई श्रेणी के नए राशनकार्ड व पुरानों में नई यूनिट जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। वर्ष 2021-22 से कैपिंग के चलते नए कार्ड नहीं बन पाए थे। लक्सर तहसील में पीएचएच के 565 और एएवाई के 50 से अधिक आवेदन प्रतीक्षा में हैं। क्षेत्र में कुल 55 हजार से अधिक राशनकार्डधारक हैं।
विज्ञापन




जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य ने कहा कि जिनका बायोमीट्रिक उपलब्ध है, उनका ई-केवाईसी किया जा रहा है। पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए दिशा-निर्देश शीघ्र जारी होंगे और पात्र कार्डधारकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed