फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   E-District portal closed, certificates stuck in tehsils

Roorkee News: ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल बंद, तहसीलों में अटके प्रमाणपत्र

Tue, 22 Apr 2025 12:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
E-District portal closed, certificates stuck in tehsils

विज्ञापन
रुड़की/ लक्सर। ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल बंद होने से रुड़की, लक्सर और भगवानपुर तहसील में तीन दिन से प्रमाणपत्र बनाने का काम ठप पड़ा है। बताया जा रहा है कि तहसीलों और सीएससी केंद्रों पर पांच से छह हजार प्रमाणपत्र अटक गए हैं। सोमवार को पोर्टल सुचारु किए जाने की बात कही जा रही थी, लेकिन एकाध मिनट के लिए पोर्टल शुरू हुआ और फिर बंद हो गया। रुड़की और लक्सर तहसील में प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पहुंचे लोगों को निराश लौटना पड़ा। तहसीलों में प्रमाण पत्र बनाने वाले ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के मेंटीनेंस का काम चल रहा है। देहरादून स्थित एनआईसी की ओर से इसे अपडेट किया जा रहा है। गत 18 अप्रैल को पोर्टल बंद हो गया था। जिसके चलते रुड़की, लक्सर और भगवानपुर की तहसीलों में आय,जाति, निवास, चरित्र प्रमाणपत्र और खसरा खतौनी की नकल सहित कई सेवाएं बाधित हो गई। रुड़की तहसील में सोमवार को एक भी प्रमाण पत्र जारी नहीं हुआ। इस दौरान कागजात लेकर पहुंचे लोगों को पोर्टल ठीक होने के बाद दोबारा आने की बात कहकर लौटा दिया गया। ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा केंद्र प्रभारी मनोज जैमिनी ने बताया कि तीन दिन से पोर्टल बंद है। सोमवार को इसके संचालन की उम्मीद थी लेकिन पूरी तरह से पोर्टल पर काम नहीं हो पाया। अनुमान के मुताबिक पोर्टल बंद होने से करीब 600 प्रमाण पत्र लंबित हुए हैं। इसी तरह लक्सर में भी करीब 300 प्रमाणपत्र अटके हैं। वहीं भगवानपुर तहसील में भी कमोबेश यही स्थिति बताई जा रही है। लक्सर तहसील में ई डिस्ट्रिक्ट सेवा केंद्र प्रभारी वीपी रस्तौगी ने बताया कि मेंटिनेंस और अपग्रेडेशन के चलते पोर्टल बंद है। मंगलवार से सेवाएं सुचारु होने की उम्मीद है। पोर्टल शुरू होते ही प्रमाणपत्र बनाने का काम शुरू हो जाएगा----------------




जिले के 500 सीएससी सेंटर पर भी कामकाज ठप



वैसे तो हरिद्वार जिले में करीब 2000 जनसेवा केंद्र हैं, लेकिन इनमें से करीब 500 केंद्र ही एक्टिव बताए जा रहे हैं। जबकि रुड़की शहर में 20 से अधिक केंद्र सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। इन सभी सक्रिय केंद्रों पर अनुमान के मुताबिक करीब 5000 प्रमाणपत्र प्रभावित हुए हैं। आने वाले दिनों में पोर्टल सही होने में देरी होती है तो परेशानी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed