फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   drunked teacher arrived school and began dance on playing song on mobile

नशे में स्कूल पहुंचा शिक्षक, किया डांस

Sat, 13 Feb 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला Updated Sat, 13 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
आसमान पर छाए घने बादल और बारिश की रिमझिम फुहार के बीच एक शिक्षक स्कूल में शराब पीकर पहुंच गया। इतना ही नहीं उसने क्लास में मोबाइल पर फिल्मी गाने चलाकर डांस भी किया। गुरुजी की अजीबो गरीब हरकत देखकर छात्र भी हैरत मेें पड़ गए। इसकी भनक लगने पर आस पास के ग्रामीणों ने शिक्षक को दौड़ा लिया।
विज्ञापन


बुग्गावाला के एक गांव में सरकारी प्राइमरी स्कूल है। शनिवार को शिक्षक शराब पीकर स्कूल पहुंच गया और छात्रों को बताया कि मौसम का लुत्फ ऐसे उठाया जाता है। छात्र हैरत से शिक्षक को देख ही रहे थे कि शिक्षक ने मोबाइल में गीत बजाकर डांस शुरू कर दिया। इस बीच कुछ छात्रों ने चुपचाप कक्षा से निकलकर ग्रामीणों को शिक्षक की करतूत बता दी। गुस्साए ग्रामीण इकट्ठा होकर स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन


उनका कहना था कि जब शिक्षक ही शराब पीकर स्कूल पहुंचेगा तो उनके बच्चों पर क्या असर पड़ेगा। हंगामा होता देख शिक्षक भाग खड़ा हुआ। प्रधानाचार्य ने ग्रामीणों को बमुश्किल शांत कराया और भरोसा दिलाया कि शिक्षक की हरकत से अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इसके बाद अभिभावकों ने स्कूल के बाहर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed