फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Drunk friend murdered a young man

नशे में दोस्त ने की थी युवक की हत्या

Fri, 12 Mar 2021 11:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Drunk friend murdered a young man
रुड़की ढंडेरा स्थित अशोक नगर में हुई युवक की हत्या का खुलासा करते एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल। - फोटो : ROORKEE
नशे की हालत में दोस्त ने ही रवि रावत की पत्थर से कुचलकर हत्या की थी। स्मैक के पैसे नहीं देने पर रवि ने आरोपी का मोबाइल छीन लिया था, जिसे लेकर दोनों में विवाद हुआ था। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए। साथ ही आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली में शुक्रवार को एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने प्रेसवार्ता कर बताया कि बृहस्पतिवार को न्यू भारत नगर ढंडेरा में रवि रावत पुत्र जम्मन का शव मिला था। शव के पास ही कार खड़ी थी। युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या की गई थी। खुलासे के लिए पुलिस और क्राइम इन्वेस्टिगेशन यूनिट (सीआईयू) की टीम को लगाया गया। टीम ने युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल और उसके साथ बुधवार सुबह से लेकर रात तक कौन था, इसकी जानकारी जुटाई। पता चला कि वह सुरेंद्र उर्फ सूरी निवासी आदर्श नगर ढंडेरा के साथ घूम रहा था। पुलिस सुरेंद्र के घर पहुंची तो वह लापता था। पुलिस ने उसका मोबाइल नंबर लिया और उसके व्हाट्सएप की डिस्प्ले पिक्चर निकलवाकर तलाश की। फोटो से पता चला कि जो चेन शव के पास मिली थी, वह सुरेंद्र के गले में था। इससे पुलिस का शक गहरा गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात सूचना मिली के सुरेंद्र घर आया है। इस पर पुलिस ने उसे घर से दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि दोनों स्मैक का नशा करते थे। पैसे देने पर वह रवि को स्मैक देता था। बुधवार को दोनों कार से घूमे और इकबालपुर से भगवानपुर गए। यहां रवि ने उसे एक युवक से स्मैक दिलवाई और दोनों ने पी। इसी बीच रवि ने उसका मोबाइल छीन लिया और स्मैक के पैसे देने के बाद ही मोबाइल देने की बात कही। इससे दोनों में विवाद हो गया और रवि ने उसके सिर पर पत्थर मार दिया। गुस्से में उसने भी रवि के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। रवि जमीन पर गिर गया और धमकी दी कि वह उसके खानदान को खत्म कर देगा। इस पर उसने पत्थर से हमला कर रवि की हत्या कर दी और फरार हो गया। घर के पीछे खून से सने कपड़े छिपा दिए। एसपी देहात ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पत्थर से तोड़ा था कार का शीश
आरोपी सुरेंद्र ने रवि की हत्या करने के बाद पत्थर से कार का शीशा तोड़ा और अपना मोबाइल निकाल लिया। इसके बाद वह फरार हो गया। वहीं, आरोपी के गले की चेन रवि के शव के पास ही गिर गई। जिसे पुलिस ने बरामद किया था।

--
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
कोतवाली प्रभारी राजेश साह, एसएसआई प्रदीप कुमार, सीआईयू प्रभारी जहांगीर अली, एसआई नरेंद्र सिंह समेत पुष्कर सिंह, अरविंद, भीमदत्त, अनिल शर्मा, भारत, अरविंद, वीरेंद्र, संजय तोमर, हेमंत, राहुल धानिक, सुरेश रमोला, जाकिर और रविंद्र खत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed