{"_id":"5f245d238ebc3e9f5f483fe4","slug":"drones-will-monitor-eid-festival-roorkee-news-drn3517853118","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन से होगी ईद के त्योहार का निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रोन से होगी ईद के त्योहार का निगरानी
विज्ञापन
आज ईद-उल-अजहा के त्योहार को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। नियमों का पालन कराने के लिए ड्रोन के जरिये मस्जिदों और ईदगाहों पर नजर रखी जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने अधीनस्थों को गाइडलाइन का पालन कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई के लिए भी कहा है। वहीं, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मुस्लिम समाज के लोगों से घर पर ही नमाज पढ़ने और खुले में कुर्बानी न करने की अपील की है।
शनिवार को बकरीद के त्योहार को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से तैयारी पूरी कर ली है। मस्जिद और ईदगाह में सामूहिक रूप से नमाज अदा करने पूरी तरह से पाबंदी है। शहर और देहात में मस्जिद या ईदगाह पर सामूहिक नमाज न हो, इसे लेकर पूरी नजर रखी जाएगी। साथ ही खुले में कुर्बानी पर भी पुलिस की नजर रहेगी। इसके लिए पुलिस ड्रोन की मदद लेगी। तीन से चार लोग ही धर्मस्थल पर नमाज अदा कर पाएंगे। बाकी लोग घरों पर ही नमाज अदा करेंगे। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि शहर और देहात में पुलिस बल के साथ अतिरिक्त दो प्लाटून पीएसी भी तैनात की गई है। शहर और देहात में अतिरिक्त ड्यूटी प्वाइंट भी बनाए गए हैं। हर कोतवाली और थाना क्षेत्रों में 20-20 ड्यूटी प्वाइंट बनाए गए हैं। इन प्वाइंटों पर पुलिस बल के साथ पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। शहर और देहात में पुलिस को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कहीं कोई माहौल खराब करेगा या नियमों का उल्लंघन करेगा तो कड़ी कार्रवाई होगी।
--
बकरीद आज, तीन सवारी पर कसेगा शिकंजा
बकरीद पर आज बाइकों पर तीन सवारी बैठाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इसके लिए पुलिस अधिकारियों ने पुलिस को हाईवे और शहर में चेकिंग करने के निर्देश दिए। खासकर तीन सवारी, बिना मास्क वाले लोगों पर सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा हुड़दंग मचाने वालों पर भी पुलिस की नजर रहेगी।
विज्ञापन
--
सभी मुस्लिम भाइयों से अपील है कि ईद पर नियमों का पालन करें। सामूहिक रूप से मस्जिद में नमाज अदा न करें। घरों से बाहर निकलने पर मास्क लगाएं और शारीरिक दूरी का पालन करें। अगर कोई नियमों का उल्लंघन करता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-एसके सिंह, एसपी देहात
--
बकरीद पर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जो गाइडलाइन जारी की गई है, सभी लोग उसका पालन करें। बाजार में खरीदारी करते समय शारीरिक दूरी का पालन करें। मुस्लिम समाज के लोग पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।
-नमामी बंसल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट
--
सरकार की ओर से जो गाइडलाइन जारी की गई है, उसका पालन करें। ईद पर खासकर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे।
-मौलाना परवश, प्रबंधक, मदरसा शमसुल उलूम साबरी
--
पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। सामूहिक नमाज अदा न करें और न ही खुले में कुर्बानी करें। भाईचारे से ईद का त्योहार मनाएं। अपने घर पर ही रहकर ईद की नमाज अदा करें। भीड़भाड़ में जाते समय मास्क लगाएं और शारीरिक दूरी का पालन करें।
-कारी इबनुल हसन, प्रबंधक, मदरसा इस्लामिया अरबिया साबरिया