{"_id":"69bbfc7913dd58ad6b0105c3","slug":"drivers-hired-from-private-agencies-will-take-the-helm-of-government-buses-roorkee-news-c-37-1-rrk1008-152428-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: प्राइवेट एजेंसी से मिलने वाले चालक थामेंगे सरकारी बसों का स्टीयरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: प्राइवेट एजेंसी से मिलने वाले चालक थामेंगे सरकारी बसों का स्टीयरिंग
Thu, 19 Mar 2026 07:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Thu, 19 Mar 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
परिवहन निगम की ओर से प्राइवेट एजेंसी के चालकों की की जा रही भर्ती
लोकल रूट समेत अन्य लंबी दूरी की बसों को जल्द चालक मिलेंगे चालक
रुड़की। परिवहन निगम ने चालकों की कमी से जूझ रहे डिपो की स्थिति सुधारने के लिए एजेंसी के माध्यम से नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की है जो अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। चयनित चालकों का जल्द ही ड्राइव टेस्ट लिया जाएगा।
इस बीच, चालकों की कमी के चलते रुड़की डिपो की बस सेवाएं प्रभावित बनी हुई हैं और कई रूटों पर संचालन ठप हो रहा है। बृहस्पतिवार को भी चालक न होने के कारण तीन बसें नहीं चल सकीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही निगम की आय पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। डिपो से मिली जानकारी के अनुसार, रुड़की डिपो में निगम की 32 नियमित और 14 अनुबंधित बसें हैं लेकिन पर्याप्त चालक उपलब्ध न होने से सभी बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। हाल ही में दो विशेष श्रेणी के चालकों को कार्य में अनियमितता और लापरवाही के चलते सेवा से हटा दिया गया था। इसके अलावा एक एजेंसी चालक पिछले करीब दो माह से गैरहाजिर चल रहा है। मंडलीय प्रबंधक (संचालक) सुरेश चौहान ने बताया कि लंबे समय से चालकों की कमी के कारण कई रूट प्रभावित हो रहे हैं। इसी समस्या के समाधान के लिए परिवहन निगम ने एजेंसी के जरिये चालकों की भर्ती का निर्णय लिया। अब यह प्रक्रिया लगभग पूरी होने वाली है और चयनित चालकों का ड्राइव टेस्ट लिया जाएगा ताकि उनकी दक्षता और अनुभव का आकलन किया जा सके। टेस्ट ड्राइव में सफल रहने वाले चालकों को जल्द ही विभिन्न डिपो में तैनात किया जाएगा। इसके बाद बसों का संचालन सुचारु रूप से शुरू हो सकेगा और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल पाएगी।वर्तमान में रुड़की डिपो में करीब 10 चालकों की जरूरत है।
-- -- -- -- -
वर्तमान में यह है चालकों की स्थिति
निगम के चालक - 4
विशेष श्रेणी के चालक - 26
संविदा पर काम कर रहे चालक - 12
एजेंसी के चालक - 7