{"_id":"618fd5d6ad37e37da325b350","slug":"driver-dies-in-collision-between-bus-and-tractor-roorkee-news-drn395980224","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस और ट्रैक्टर की टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस और ट्रैक्टर की टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिल से गन्ना डालकर लौट रहे किसान की ट्रैक्टर ट्रॉली में प्राइवेट बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित गदरजुड्डा निवासी शिवचरण शनिवार की सुबह उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में गन्ना डालकर ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर वापस गांव आ रहे थे। इस बीच पीछे से आ रही एक प्राइवेट बस ने ट्रैक्टर ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद शिवचरण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए। उधर, बस में सवार कई यात्रियों को भी मामूली चोटें आईं। लोगों को आता देख बस चालक मौके पर ही बस छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दी। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी रफत अली ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर और बस को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के परिवार की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर केस दर्ज किया जाएगा।