फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Drains and drains choked, waterlogging became a problem

नाले-नालियां चोक, जलभराव बना मुसीबत

Wed, 13 Oct 2021 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Drains and drains choked, waterlogging became a problem
भोगपुर गांव में पिछले करीब छह महीने से रास्तों के किनारे बने नालों की सफाई नहीं होने से कूड़ा-करकट जमा हो गया है। क्षेत्रीय विधायक के कहने पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण कर समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद ग्राम पंचायतों में विकास कार्य बहुत धीमी गति से हो रहे हैं। भोगपुर गांव में पिछले करीब छह महीनों से रास्तों के किनारे बने नालों की सफाई नहीं होने के चलते इनमें कूड़ा जमा हो गया है। नाले चोक होने से घरों से निकलने वाला दूषित गंदा पानी नालों में न जाकर रास्तों पर भरने लगा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिद्वार जितेंद्र सैनी, ऋषिपाल राठौर, अनिल ठाकुर, जितेंद्र शर्मा, आशीष सैनी, दिनेश कुमार, विपिन कुमार यादव, राधेश्याम कश्यप आदि का कहना है कि ग्राम प्रधान का कार्यकाल समाप्त होने के बाद गांव में बनी नालियों की सफाई नहीं हो पाई है। इसके चलते रास्तों में जलभराव की समस्या बनी हुई है। साफ-सफाई नहीं होने के चलते ग्रामीणों को रास्ते में हो रहे जलभराव से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं, दूषित पानी और फैल रही गंदगी के चलते बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक स्वामी यतीश्वरानंद से समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की थी। उनके निर्देश पर बुधवार को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रविंद्र सैनी ने भोगपुर गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या सुनी। साथ ही जल्द ही नालों की साफ-सफाई कराकर समस्या का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed