फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Drainage system at the new vegetable market to be improved

Roorkee News: नवीन सब्जी मंडी में जलनिकासी व्यवस्था होगी दुरुस्त

Fri, 19 Jun 2026 06:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
Drainage system at the new vegetable market to be improved
नवीन उत्पादन सब्जी मंडी रुड़की में बरसात के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए मंडी प्रशासन और नगर पंचायत ने संयुक्त रूप से जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी है। जलनिकासी न होने के चलते मंडी परिसर में पानी जमा होने के कारण व्यापारियों, किसानों और खरीदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जलभराव की समस्या दूर होने से व्यापारियों, ग्राहकों और किसानों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

मंडी प्रशासन के अनुसार, बरसात के मौसम में मंडी परिसर में पानी भर जाने से सब्जियों और अन्य कृषि उत्पादों के खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही वाहनों की आवाजाही और व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित होती हैं। समस्या के समाधान के लिए नगर पंचायत के सहयोग से पुराने नालों की सफाई कराई जा रही है और जहां आवश्यकता है वहां नए जलनिकासी मार्ग विकसित किए जाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मंडी सचिव पंकज राजशाह ने बताया कि जलनिकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मंडी परिसर से बाहर तक पानी की निकासी बेहतर की जाएगी। इसके लिए नालों की गहराई बढ़ाने और अवरोधों को हटाने का कार्य भी कराया जाएगा। वहीं सड़क निर्माण होने के बाद बरसात के दौरान मंडी परिसर में जलभराव की समस्या काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed