{"_id":"5d9cdb488ebc3e01390a8b25","slug":"dowry-murder-case-against-six-including-husband-roorkee-news-drn3222008197","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत छह पर दहेज हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति समेत छह पर दहेज हत्या का केस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : PTI
मानकपुर गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यूपी के जिला शामली के गांव जाफरपुर निवासी ऋषिपाल की 22 वर्षीय बेटी रीना की शादी मानकपुर निवासी अंकित के साथ इसी साल 22 फरवरी को हुई थी। सोमवार को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विवाहिता के मायके वालों को दी गई। विवाहिता के मायके वाले मानकपुर गांव पहुंचे और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ रविंद्र शाह ने बताया कि मृतका के पिता ऋषिपाल की तहरीर पर पति अंकित, ससुर नाथीराम, जेठ अनुज, देवर जानू और अंकुर समेत सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।