{"_id":"57d987014f1c1bbf24d47e09","slug":"dolna-village-entered-the-crook-the-current-feeling-rushe","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेलना गांव में घुसे बदमाश, करंट लगने पर भागे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेलना गांव में घुसे बदमाश, करंट लगने पर भागे
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Wed, 14 Sep 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानकपुर आदमपुर के बाद बदमाश मंगलवार रात डेलना गांव में जा धमके। लेकिन एक घर में घुसने के लिए जैसे ही दीवार पर चढ़ने लगे करंट लगने से वहीं से भाग खड़े हुए। जाग होने पर ग्रामीणों और पुलिस ने बदमाशों को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़े। चुड़ियाला में एक बाग की रखवाली कर रहे दंपति को बदमाशों ने धमकाया।
इन दिनों देहात में बदमाश होने का हल्ला मचा हुआ है। यदाकदा बदमाश ग्रामीणों को दिखाई भी दे रहे हैं। सोमवार को दिन में मानकपुर आदमपुर गांव में बदमाश बंदूकों से लैस दिखाई दिए थे। ग्रामीणों ने बदमाशों की घंटों तक तलाश की लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। अब मंगलवार रात बदमाश डेलना गांव में दिखाई दिए हैं। बताया गया है कि बदमाश एक मकान में धावा बोलने के लिए उसकी पिछली दीवार से चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन दीवार से जा रहे बिजली के तार से किसी बदमाश को करंट लग गया। जिससे बदमाशों में अफरा-तफरी मच गई।
बदमाशों के करंट लगने से हो-हल्ला करने से जाग हो गई। इस पर बदमाश जंगलों के रास्ते भाग निकले। सूचना पर ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने बदमाशों की काफी तलाश की, लेकिन किसी का कहीं पता नहीं चल पाया। उधर चुड़ियाला गांव में एक बाग में रहने वाले दंपति के पास भी बदमाश पहुंच गए, लेकिन डरा धमकाकर चलते बने। पुलिस दोनों मामलों को लेकर सतर्कता बरत रही है।