फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dispute involving councilors escalates; case registered against councilor and his father

Roorkee News: पार्षदों के विवाद ने पकड़ा तूल, पार्षद और पिता पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 04 Aug 2026 06:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Dispute involving councilors escalates; case registered against councilor and his father
नगर निगम परिसर में पार्षदों के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने एक पार्षद और उनके पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रुड़की कोतवाली को वार्ड संख्या-40 के पार्षद मनोज कुमार की ओर से तहरीर दी गई थी। शिकायत में कहा गया कि 31 जुलाई की शाम करीब 4:30 बजे वह नगर निगम परिसर में मौजूद थे। उस समय कई पार्षद और अन्य लोग आपसी चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान किसी विषय पर पार्षद शिवम अग्रवाल और उनके पिता मनोज अग्रवाल से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि शिवम अग्रवाल ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी दी जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पार्षद शिवम अग्रवाल और उनके पिता मनोज अग्रवाल, निवासी रुड़की के खिलाफ आर्म्स एक्ट, एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed