फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dispute, commotion over closing the path of bhangra

भंगेड़ी का रास्ता बंद करने पर विवा जनंगामा

Sat, 05 Dec 2020 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Dispute, commotion over closing the path of bhangra
रुड़की। सैन्य क्षेत्र से अलग भंगेड़ी के दूसरे रास्ते को कुछ ग्रामीणों ने बंद कर दिया और धरने पर बैठ गए। इसे लेकर गांव के ही दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इससे दोनों पक्षों में विवाद के साथ हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारकर दोनों पक्षों को शांत कर रास्ता खुलवाया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित भंगेड़ी गांव में सैन्य क्षेत्र में रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर शुक्रवार से ही ग्रामीण धरने पर बैठे हैं। शनिवार को सैन्य क्षेत्र का रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गांव का दूसरा रास्ता भी बंद कर दिया। इससे गांव में आने और जाने के लिए आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई। दूसरा रास्ता बंद किए जाने का गांव के ही दूसरे पक्षों के लोगों ने विरोध किया। जिसे लेकर धरने पर बैठे ग्रामीणों से उनकी तीखी नोकझोंक हो गई और विवाद हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को लाठियां फटकारकर शांत किया। साथ ही रास्ता बंद किए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद पुलिस ने रास्ता खुलवाकर आवाजाही शुरू कराई। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने दूसरा रास्ता बंद कर दिया था, जिसे खुलवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed