फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dispute between two parties over the installation of a statue, stone pelting, three arrested.

Roorkee News: मूर्ति स्थापना के लिए दो पक्षों में विवाद, पथराव, तीन गिरफ्तार

Fri, 03 Oct 2025 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Dispute between two parties over the installation of a statue, stone pelting, three arrested.

विज्ञापन
सुल्तानपुर। रामपुर रायघटी गांव में जमीन के विवाद में बृहस्पतिवार रात दर्जनों ग्रामीण आमने-सामने आ गए। दोनों पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी बढ़ते ही पथराव शुरू हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।बताया जा रहा है कि रामपुर रायघटी गांव स्थित एक जमीन के लिए दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। एक पक्ष के लोग उस जमीन पर पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति स्थापित करना चाह रहे हैं, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि प्रथम पक्ष पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति लगाने के साथ-साथ उसके आसपास मौजूद ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा करना चाह रहा है। बताया जा रहा है कि एक पक्ष के लोग पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति लगाने के लिए जमीन में निर्माण करना चाह रहे थे। इसका विरोध करते हुए दूसरे पक्ष ने निर्माण रुकवा दिया था। बृहस्पतिवार रात दोनों पक्ष के लोग एक बार फिर आमने-सामने आ गए। लोगों में कहासुनी होते देख दोनों पक्ष के दर्जनों ग्रामीण मौके जमा हो गए। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। कहासुनी बढ़ने पर पथराव हुआ। इस दौरान किसी ग्रामीण ने मामले की सूचना भिक्कमपुर पुलिस को दी। गांव में विवाद की सूचना पर भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी नवीन चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। इस दौरान पुलिस ने तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी नवीन चौहान ने बताया कि रामपुर रायघटी गांव में जमीन के विवाद में झगड़ा कर रहे सूर्य प्रताप सिंह भोपा मुजफ्फरनगर, पारस कुमार निवासी रामराज, अनिल कुमार निवासी रामपुर रायघटी तीनों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया है। एसडीएम लक्सर सौरभ असवाल का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed