{"_id":"67b3793b437ab96eed06f3fe","slug":"dispute-between-two-parties-on-removing-the-balcony-of-the-house-roorkee-news-c-5-1-drn1027-621956-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: मकान का छज्जा निकालने पर दो पक्षों में विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: मकान का छज्जा निकालने पर दो पक्षों में विवाद
विज्ञापन
मकान का छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच बवाल हो गया। एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर घर में घुसकर मारपीट की। इसमें दो लोग घायल हो गए। बीचबचाव करने आई महिला के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पड़ोसी के साथ पुरानी रंजिश चली आ रही है। 13 फरवरी को उसके पड़ोस में शादी थी। इसी दौरान आरोपियों ने मकान के बाहर छज्जा निकालना शुरू कर दिया। जानकारी मिलने उन्हाेंने और उनके भाई ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। थोड़ी देर बाद ही आरोपी लाठी-डंडों से लैस होकर उसके घर में घुस आएं और उसपर व उसके भाई पर हमला कर दिया। इसमें दोनों घायल हो गए।
बीच बचाव करने आई उसकी पत्नी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।