फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Disabled people create ruckus as they are angry because their certificates were not made

Roorkee News: प्रमाणपत्र नहीं बनने से नाराज दिव्यांगों का हंगामा

Wed, 21 Aug 2024 02:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Disabled people create ruckus as they are angry because their certificates were not made
I
विज्ञापन

II
I
I
I
Iदिव्यांगों और परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया मनमानी का आरोप
I
I

I
Iसीएमएस से की शिकायत, मंगलवार को अस्पताल में लगा शिविर
I
Iप्रमाणपत्र न बनने से नाराज दिव्यांगों और उनके परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। आरोप लगाया कि प्रमाणपत्र बनाने के लिए डाॅक्टर मनमानी कर रहे हैं। दिव्यांगों ने सीएमएस से मामले की शिकायत की। सीएमएस ने आश्वासन दिया कि उनके प्रमाणपत्र जल्द बनाए जाएंगे।
I
I
I
Iमंगलवार को सिविल अस्पताल परिसर स्थित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र पर शिविर लगाकर दिव्यांगों के प्रमाणपत्र बनाए गए। नेत्र सर्जन एसके सोनी और हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. सतीश कुमार ने दिव्यांगों की जांच की। इस दौरान प्रमाणपत्र बनवाने के लिए भगवानपुर के रायपुर निवासी परमेश और कुमराड़ी निवासी चांदनी भी पहुंचीं। आरोप है कि डॉक्टरों ने जांच कराकर आने की बात कहकर दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने से इन्कार कर दिया। इससे नाराज दिव्यांगों व उनके परिजनों की डॉक्टरों से नोकझोंक हो गई और हंगामा हो गया। परिजनों ने मामले की शिकायत सीएमएस डॉ. संजय कंसल से की। सीएमएस ने आश्वासन दिया कि जो प्रक्रिया है, उस प्रक्रिया को पूरी कराकर प्रमाणपत्र बनाए जाएंगे। इसके बाद दिव्यांग और उनके परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

I
I40 दिव्यांगों के बने प्रमाणपत्र
I
I

I
Iमंगलवार को बड़ी संख्या में दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने के लिए शिविर में पहुंचे। इस दौरान डाॅक्टरों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहीं, शिविर में 40 दिव्यांगों के प्रमाणपत्र बनाए गए।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article