फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dirty water is flowing from tanks in three areas of the city, troubling a population of 20,000.

Roorkee News: शहर के तीन क्षेत्रों में टंकी से आ रहा गंदा पानी, 20 हजार की आबादी परेशान

Fri, 03 Oct 2025 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Dirty water is flowing from tanks in three areas of the city, troubling a population of 20,000.

विज्ञापन
रुड़की। शहर के तीन क्षेत्रों में चार दिनाें से गंदा पानी आ रहा है। लगातार चल रही बिजली की राेस्टिंग के चलते शाम की शिफ्ट में पानी भी सप्लाई नहीं हो रही है। इससे करीब 20 हजार की आबादी प्रभावित हुई है। वार्ड पार्षदाें ने शिकायत कर रोष जताया है। वहीं जल संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि दो दिन गंदे पानी की समस्या थी, फिलहाल साफ पानी की सप्लाई हो रही है।वार्ड पार्षद चारू चंद्रस और नितिन त्यागी ने कि पिछले चार दिन से पश्चिमी अंबर तालाब, पुरानी तहसील और राजपुताना क्षेत्र में टंकियों से गंदा पानी आ रहा है। गंदे पानी से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ गया है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष परेशानी हो रही है। लोग मजबूरी में पानी के लिए अन्य स्रोतों का सहारा लेने को मजबूर हैं। उन्हाेंने बताया कि बड़ी दिक्कत यह है कि रोजाना विद्युत रोस्टिंग हो रही है। जल संस्थान के टैंक पूरी तरह नहीं भर पा रहे हैं। जिससे तीन दिनों से शाम की शिफ्ट में पानी नहीं आ रहा है। पार्षदों ने जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता विवेक रवि से मिलकर तत्काल कार्रवाई करते हुए साफ पानी उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके अलावा पार्षदाें ने टैंक की सफाई की भी मांग की है। अधिकारियाें ने सभी सस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।



--------------

तीन में से एक ट्यूबवेल से हो पा रही सप्लाई



चारू चंद्र ने बताया कि पड़ाव में तीन ट्यूबेवल लगे हैं। इनमें से एक काफी पुराना है, जिसका संचालन बंद किया गया है। जबकि दूसरा ट्यूबवेल खराब है। फिलहाल मात्र एक ट्यूबवेल से सप्लाई की जा रही है। जिससे पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


-----------



एक दिन गंदा पानी आने की शिकायत मिली थी, फिलहाल पानी साफ आ रहा है। एक गली में अभी समस्या बनी हुई है। जिसकी लाइन की मरम्मत का काम चल रहा है। बिजली रोस्टिंग के चलते भी सप्लाई प्रभावित हुई है। जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




-- विवेक रवि, अपर सहायक अभियंता जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed