फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dirty sewer water flowing on the road

Roorkee News: सड़क पर बह रहा सीवर का गंदा पानी

Sat, 13 Dec 2025 06:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
Dirty sewer water flowing on the road
सड़क पर बह रहा सीवर, दुर्गंध से परेशान कॉलोनीवासी
विज्ञापन


रुड़की। नगर निगम क्षेत्र के आदर्श नगर वार्ड के मुख्य मार्ग पर मंदिर के समीप सार्वजनिक सुलभ शौचालय से करीब डेढ़ महीने से दूषित पानी सड़क पर बह रहा है। गंदा पानी बहकर मंदिर तक आ रहा है। जिससे लोगों में रोष पनप रहा है।

दरअसल, दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर शुलभ शौचलय बना है। इसके पीछे आदर्श नगर वार्ड का मुख्य मार्ग है। शौचालय का गंदा पानी, जिसमें से भारी बदबू आ रही है, मार्ग पर पहुंच रहा है। इसी मार्ग से होकर लोग मंदिर तक पहुंचते हैं। क्षेत्र के लोगों ने मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी को इस बाबत शिकायत भी की है साथ ही वीडियो भी बनाकर भेजा है। बावजूद इसके अभी तक इसका कोई समाधान नहीं कराया गया। वहीं, नगर आयुक्त राकेश चंद तिवारी का कहना है कि इस तरह की समस्या है तो उसका तत्काल समाधान कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed