फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dirty and foul-smelling water is coming from the taps since last one week

Roorkee News: एक सप्ताह से नलों में आ रहा गंदा व दुर्गंध वाला पानी

Fri, 27 Dec 2024 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Dirty and foul-smelling water is coming from the taps since last one week
I
विज्ञापन

II
I
I
I
Iशिकायत के बाद भी जलसंस्थान ने नहीं किया समस्या का समाधान
I
Iरामनगर में गली नंबर-3 समेत कुछ और गलियों के लोग एक सप्ताह से गंदा पानी आने की शिकायत कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पानी कभी मटमैला आता है तो कभी उसमें दुर्गंध आ रही है। इसके कारण वह पानी का इस्तेमाल खाने-पीने में नहीं कर पा रहे हैं। इससे परेशानी हो रही है। जल संस्थान से इस संबंध में शिकायत की गई है लेकिन अभी निस्तारण नहीं हो पाया है।
I
Iसप्लाई के पानी में कुछ दिनों से गंदगी आ रही है। इससे वह इस पानी को खाने-पीने में इस्तेमाल नहीं करते हैं। खाना बनाने के लिए बाहर से पानी लाते हैं। -परमजीत कौर, रामनगर
विज्ञापन

I
Iजब पानी आता है तो उस समय वह काले रंग का होता है। कुछ समय बाद पानी साफ हो जाता है लेकिन पानी के काला आने का कारण पता नहीं लग पाया है। लीकेज हो सकती है।- अमिता, रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I

I
Iपानी में कई बार बेहद दुर्गंध आती है। उन्होंने इसकी शिकायत जल संस्थान में की है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इस कारण पानी को खाना बनाने में इस्तेमाल नहीं करते हैं।-तुलसी माटा, रामनगर
I
I

I
Iपानी की लाइन में लीकेज अक्सर होती रहती है। इसे ठीक करने में कई-कई दिन लगा देते हैं। इसके कारण लाइन में गंदगी आ जाती है। यही गंदगी जब पानी आता है, तो घरों में पहुंची है। -प्रेरणा, रामनगर

I
I

I
Iजल संस्थान को पानी की लाइनों को दुरुस्त रखना चाहिए ताकि पानी में गंदगी न आ सके। इसी कारण से पानी गंदा आता है। जल संस्थान को इस पर ध्यान देना चाहिए। -सुनीता, रामनगरI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article