{"_id":"6788063eafdd5d638d046d6a","slug":"direct-collision-between-truck-and-car-people-narrowly-escaped-roorkee-news-c-5-1-drn1027-595405-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: ट्रक और कार की सीधी भिड़ंत, बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: ट्रक और कार की सीधी भिड़ंत, बाल-बाल बचे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर-खानपुर मार्ग पर निर्माण संस्था के एक ट्रैक्टर में पीछे लगा बरमा खुल गया और ट्रक व कार की सीधी भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि इस सड़क दुर्घटना में कोई गंभीर घायल नहीं हुआ। फिलहाल इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
मंगलवार रात लगभग नौ बजे गोवर्धनपुर गांव निवासी एक व्यक्ति कार से लक्सर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह गंगनौली गांव के पास पहुंचा। इसी दौरान गोवर्धनपुर उप बिजलीघर के सामने खड़ी एक निर्माण संस्था के एक ट्रैक्टर में पीछे लगा बरमा खुल गया। इससे वह सड़क पर झूलने लगा। इसी दौरान लक्सर की ओर से आ रहे ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक व कार की सीधी भिड़ंत हो गई। वहीं ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर भी पलट गया। गनीमत रही कि इस सड़क दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। लक्सर कोतवाल राजीव रैथाण ने बताया कि मामले में कोई जनहानि नहीं हुई है। फिर भी मामले में तहरीर मिली में तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन