फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Digging left the road, people are getting upset

Roorkee News: खोदकर छोड़ दी सड़क, परेशान हो रहे लोग

Thu, 29 Jun 2023 04:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 04:56 PM IST
विज्ञापन
Digging left the road, people are getting upset
फोटो समाचार।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। मकतूलपुरी शेरसिंह राणा चौक से अंबर तालाब को जाने वाली सड़क को ठेकेदार ने खोदकर छोड़ दिया है। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की शिकायत पर नगर निगम मेयर गौरव गोयल मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों की समस्या देखी। साथ ही ठेकेदार को निर्देश दिए कि वह तत्काल सड़क का निर्माण पूरा कराएं। अन्यथा निगम इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगा।
मकतूलपुरी शेरसिंह राणा चौक से अंबर तालाब स्थित हनुमान मंदिर के समीप तक की सड़क को करीब 12 दिन पहले बनाने के लिए तोड़ा गया था। लोगों का कहना है कि सड़क तोड़कर ऐसे ही छोड़ दिया गया है। बजरी आदि निर्माण सामग्री भी वहां डाली गई है। लेकिन सड़क का निर्माण शुरू नहीं कराया गया है। सड़क के टूटे होने से वहां से चलना मुश्किल हो रहा है। प्रतिदिन इस मार्ग से हजारों की संख्या में लोग प्रतिदिन गुजरते हैं। सड़क टूटी होने से दुकानदारों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

पार्षद शक्ति राणा और आसपास के लोगों ने इस बात की शिकायत मेयर गौरव गोयल से की। जिसके चलते वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क न बनने पर ठेकेदार पर नाराजगी जताई। उन्होंने सड़क का निर्माण तत्काल शुरू करने के लिए कहा है। कहा कि यदि और विलंब किया जाता है तो वह इस मामले में सख्त कार्रवाई करेंगे। लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed