फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Diesel was stolen from tankers parked in the parking lot

120 लीटर डीजल चोरी में दो को भेजा जेल

Thu, 25 Nov 2021 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
Diesel was stolen from tankers parked in the parking lot
पुलिस ने थिथौला में छापेमारी कर दो लोगों को 120 लीटर डीजल के साथ गिरफ्तार किया है। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। वहीं, पुलिस अब पार्किंग वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि थिथौला में तेल डिपो के सामने दो व्यक्ति पार्किंग में खड़े टैंकरों से डीजल चोरी कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके पर पूर्ति निरीक्षक को बुलाकर जांच कराई तो उनके कब्जे से 120 लीटर चोरी का डीजल बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों कोतवाली ले आई। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम शाहिद निवासी थिथौला व शौकीन निवासी ग्राम हरड़ फतेहपुर जिला शामली बताया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने पार्किंग में खड़े एक टैंकर से डीजल चोरी किया है। साथ ही बताया कि टैंकर के ऊपर ढक्कन को खोलकर पाइप के सहारे तेल चोरी किया था। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी रफत अली ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed